Saturday, May 15, 2021

IPL: 38 ऑस्ट्रेलियाई कब कैसे पहुंचेंगे स्वदेश और कौन उठाएगा खर्च? जानिए सबकुछ

सिडनीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शामिल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी है। वे अगले एक या दो दिन में स्वदेश लौट सकते हैं। वे स्वदेश पहुंचने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में रहेंगे और इस दौरान बीसीसीआई उनका खर्च वहन करेगी। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव चले गए थे क्योंकि उनकी सरकार ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत से 15 मई तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, सदस्य और सपोर्ट स्टाफ शनिवार या रविवार को सिडनी पहुंच सकते हैं। सिडनी मॉनिंर्ग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, स्वदेश लौटने पर बीसीसीआई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, सदस्य और स्पोर्ट स्टाफ के यात्रा और क्वारंटीन से जुड़ी खर्च वहन करेगी। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों सहित कुल 38 ऑस्ट्रेलियाई मालदीव चले गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w8UL4s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support