Thursday, May 13, 2021

जानिए, महिला टीम का दोबारा कोच बनने के बाद क्या बोले रमेश पोवार

नई दिल्लीभारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बनने के बाद रमेश पोवार ने कहा है कि वह टीम को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं। पोवार पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन की जगह महिला टीम के कोच बनाए गए हैं। कोच बनने के बाद पोवार ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। सीएसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद।’ रमन ने पोवार ने बधाई देते हुए कहा, ‘महिला टीम का कोच पर आपको शुभकामनाएं। महिला टीम की खिलाड़ियों को आपके नेतृत्व में खेलते देखने के लिए उत्सुक हूं।’ बीसीसीआई और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने गुरुवार को रमन की जगह पोवार को महिला टीम का कोच नियुक्त किया था। इस पद के लिए बीसीसीआई के पास 35 से ज्यादा आवेदन आए थे। लेकिन बोर्ड ने पोवार को उपयुक्त उम्मीदवार चुना। पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y5KMPg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support