Thursday, May 13, 2021

VIDEO: श्रेयस अय्यर ने भरी हुंकार, कंधे की सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी को बेकरार

नई दिल्लीमार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में फिल्डिंग के दौरान हो गए थे। पहले वनडे के दौरान हुई इस इंजरी के बाद वह आईपीएल के पूरी सीजन से बाहर हो गए थे, उनकी जगह ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। हालांकि आईपीएल का यह सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया था और इसे बीच में ही स्थगित किया गया। अब कंधे की सर्जरी के बाद मुंबई का यह बल्लेबाज धीरे-धीरे फिट हो रहा है। अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। फीजियो के साथ वर्क आउट करते हुए इस वीडियो से वह कह रहे हैं, 'स्वस्थ होने का काम जारी है।' यह देखना होगा कि अय्यर भारत के इस साल जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे से फिट हो पाते हैं या नहीं। अगर वह तब तक मैदान पर लौटते हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्हें ही टीम की कमान सौंपे जाने की उम्मीद है। बताते चलें कि इसी दौरान भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा भी करहना है, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैच की टेस्ट सीरीज होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w1e6EM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support