Saturday, May 8, 2021

केविन पीटरसन ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, क्रिस गेल ने लिए मजे

नई दिल्ली धाकड़ कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का अंदाज काफी अलग है। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इसके साथ ही वह कई साथियों की पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट भी करते हैं। गेल ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट केविन पीटरसन की तस्वीर पर ऐसा ही एक फनी कॉमेंट किया है। पीटरसन ने मालदीव से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और गेल ने इस फोटो पर उन्हें ट्रोल कर दिया। गेल और पीटरसन के बीच यह मजेदार बातचीत टि्वटर पर हुई और फैंस ने क्रिकेट के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की इस बहस का खूब मजा भी लिया। क्रिस गेल ने पीटरसन की तस्वीर पर उनके फिजीक को लेकर कॉमेंट किया। यह शनिवार की बात है जब पीटरसन ने मालदीव से अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की। जिम से लौटने के बाद 40 वर्षीय पीटरसन ने जिम के बाद थम्ब्स अप करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। कई फैंस ने इस इंग्लिश क्रिकेटर की तारीफ करने लगे। उन्होंने इस रिटायर क्रिकेटर की फिजीक को भी पसंद किया। हालांकि, खुद को यूनिवर्स बॉस कहने वाले क्रिस गेल को पीटरसन की यह तस्वीर पसंद नहीं आई। उन्होंने पीटरसन की तस्वीर पर अलग ही तरह से रिऐक्ट किया। गेल ने कॉमेंट किया कि अपने शरीर को बेहतर दिखाने के लिए पीटरसन ने अपना पेट अंदर खींचा हुआ था। गेल ने कहा कि असल में देखने पर पीटरसन के ऐब बहुत खराब नजर आते हैं। केविन पीटरसन ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'द रेड लिस्ट।' यह शायद इंग्लैंड द्वारा मालदीव को रेड लिस्ट कंट्री में डालने के फैसले की ओर इशारा था। इसका अर्थ था कि इन देशों से आने वाले किसी भी नागरिक को इंग्लैंड लौटने के बाद होटल में क्वॉरनटीन होकर रहना होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3urNnkl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support