Saturday, May 8, 2021

ICC ने 'कैप्टन कूल' पर किया कटाक्ष, फैंस बोले-जब ओरिजनल फिनिशर बेवन हैं तो धोनी कौन हैं?

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन ने शनिवार को अपना 51वां बथडे सेलिब्रेट किया। आईसीसी ने बेवन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए इस पूर्व कंगारू बल्लेबाज का एक फोटो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। फोटो के साथ आईसीसी ने कैप्शन लिखा 'आइस कूल उनका वर्णन करने के करीब भी नहीं है। ओरिजिनल मैच फिनिशर माइकल बेवन को जन्मदिन की बधाई।' इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगा कि आईसीसी ने शायद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( ) को ट्रोल करने की कोशिश की है। ऐसे में धोनी के फैंस गुस्से में आग बबूला हो गए। बेवन बता चुके हैं धोनी को बेस्ट फिनिशर बेवन (Michael Bevan) इससे पहले कह चुके हैं कि उनके बाद अपनी अपनी टीमों के लिए माइकल हसी और धोनी ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई है। इन दोनों में से बेवन ने धोनी को बेस्ट फिनिशर बताया था। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि वह आईपीएल में खेल रहे हैं। बेवन और धोनी को बेस्ट फिनिशर माना जाता है मौजूदा समय में बेवन और धोनी को बेस्ट फिनिशर माना जाता है। बेवन ने 1999 और 2003 वर्ल्ड कप जीत में ऑस्ट्रेलिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी वहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने दो वर्ल्ड कप अपने नाम किए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2R8KVAJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support