Saturday, May 8, 2021

केकेआर कैंप में एक और कोरोना पॉजिटिव, अब प्रसिद्ध कृष्णा को हुआ कोरोना

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स और भारतीय टीम के तेज गेंदबाद प्रसिद्ध कृष्णा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के चौथे खिलाड़ी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनसे पहले, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई, से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'उन्हें कोविड-19 हुआ है।' प्रसिद्ध को आईसीसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। इससे पहले शनिवार सुबह न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ ऐग्जिक्यूटिव डेविड वाइट ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टिम टीम के साथ नहीं जा सकते।' उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे कि टिम को हर संभव मदद मिल सके। वह उम्मीद करेंगे कि टिम जल्दी नेगेटिव हो जाएं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vVioh1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support