मुंबई भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस टीके का पहला डोज लगवा लिया है। 32 वर्ष के रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। रहाणे ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘टीके का पहला डोज आज लगवा लिया। मैं सभी से रजिस्ट्रेशन करवाने और टीके लगवाने की अपील करता हूं ।’ भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरूवार को टीका लगवाया था। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च में टीका लगवा लिया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/33Es2sl






0 comments:
Post a Comment