Tuesday, May 18, 2021

बॉल टेंपरिंग मामले में नया मोड़, कमिंस-स्टार्क और हेजलवुड ने बेनक्रॉफ्ट के दावे को नकारा

सिडनीपैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मंगलवार को कहा कि 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, इससे पहले घटना में शामिल रहे गेंदबाज ने यह कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया था कि बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी। कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन उस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उन्होंने अफवाहें फैलाने पर भी रोक लगाने की मांग की। बयान में कहा गया, 'हमें अपनी ईमानदारी पर गर्व है। यह निराशाजनक है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट को लेकर कुछ पत्रकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने हमारी ईमानदारी पर शक किया।' इसमें कहा गया, ’हम कुछ तथ्यों की जानकारी फिर देना चाहते हैं। हमें नहीं पता था कि मैदान पर कोई पदार्थ लाया गया है और गेंद से छेड़छाड़ की गई है। हमें बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर देखने के बाद ही पता चला।’ चारों गेंदबाजों ने कहा कि उन्होंने सबक ले लिया है और अब इस मामले से आगे बढने की जरूरत है । उन्होंने कहा, 'उस दिन मैदान पर जो भी हुआ, वह गलत था और नहीं होना चाहिए था। हम सभी ने सबक ले लिया है और हम चाहते हैं कि लोग आने वाले समय में हमारे अच्छे खेल और बर्ताव को लेकर याद रखें। अब अफवाहों पर विराम लगना चाहिए।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bybG8E
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support