Tuesday, May 18, 2021

डीविलियर्स के संन्यास पर सबसे बड़ा फैसला, CSA ने दी वापसी पर जानकारी

डरबन लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि एबी डीविलियर्स अपने संन्यास का फैसला वापस ले सकते हैं। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के वर्ल्ड टी-20 में वापसी करने की चर्चा थी। आईपीएल में शानदार फॉर्म ने आग को हवा देने का काम भी किया था, लेकिन अब पूरे मामले से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को खुद सामने आकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। 2018 में अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी ने सोच समझकर यह फैसला लिया है। सुपरस्टार से लंबी चर्चा के बाद CSA ने इसकी पुष्टि की। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से कोशिशों में लगा हुआ था कि एबी संन्यास वापस लेकर दोबारा टीम के साथ जुड़े। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 'एबी के साथ चर्चा समाप्त हो गई है। दिग्गज बल्लेबाज ने फैसला कर लिया है कि वह वापसी नहीं करेंगे।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uX9DTj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support