Monday, May 3, 2021

होनहार क्रिकेटर झेल रहा कोरोना और आर्थिक तंगी की मार, अजहरुद्दीन मदद को आए आगे

गौरव गुप्ता, मुंबईभारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बिहार के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रशांत सिंह को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है, जो महामारी कोविड-19 की वजह से परेशान हैं। बिहार अंडर -23 के लिए खेलने वाले इस होनहार तेज गेंदबाज की मदद को दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना भी आगे आए हैं। बता दें प्रशांत सहित तमाम बिहार के क्रिकेटरों को मैच फीस (दो सीजन का, 2019 और 20 सीजन) का भुगतान नहीं किया गया है। अजहरुद्दीन से इस मुद्दे पर उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा, 'मुझे दिखावा पसंद नहीं है। मैं उस लड़के को शर्मिंदा नहीं करना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मेरे माता-पिता और दादा ने सिखाया है।' वह वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष हैं। प्रशांत के बड़े भाई को कोरोना हुआ है, जबकि मां की तबीयत बेहद खराब है। मैच फीस के रूप में लगभग 8 लाख रुपये नहीं मिलने की वजह से प्रशांत आर्थिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। दूसरी ओर प्रशांत ने कहा- मैं अजहर सर और आदित्य वर्मा दोनों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने उन्हें मेरी दुर्दशा के बारे में बताया। मेरी मदद करने के लिए मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अब भी विश्वास नहीं कर सकता कि इतने बड़े क्रिकेटर ने मेरी मदद की है। उन्होंने बताया कि दो-तीन साल पहले वर्मा द्वारा आयोजित एक टूर्नामेंट के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अजहर सर आए थे तो उनसे मुलाकात की थी। अजहरुद्दीन के अलावा, युवा खिलाड़ी को दिल्ली में पूर्व भारतीय विकेटकीपर सुरिंदर खन्ना से भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा- जब वर्मा ने मुझे उसके बारे में बताया, तो मैंने अपने दोस्तों और परिचितों को उसकी मदद करने की आवश्यकता के बारे में कहा। हम सभी को समर्थन देने के लिए कुछ पैसों में पूल देंगे और ऐसे सभी जरूरतमंद व्यक्ति जो क्रिकेट से जुड़े हैं। मैंने इस लड़के को मुजफ्फरपुर में देखा था और उनकी प्रतिभा से प्रभावित था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uhN1wv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support