Monday, May 3, 2021

KKR से 29 अप्रैल को खेल चुके दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी होटल में हुए क्वारंटीन, अब आगे क्या होगा?

नई दिल्ली कोलकता नाइट राइडर्स कैंप (Kolkata Knight Riders) में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के सेंध लगाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) के खिलाड़ी भी क्वारंटीन में चले गए हैं। सोमवार को केकेआर के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और संदीप वॉरियर (Sandeep Warrior) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। इन दो खिलाड़ियों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद आरसीबी और कोलकाता का मुकाबला जो सोमवार को खेला जाना था उसे टाल दिया गया। वेबसाइट क्रिकबज से बातचीत में दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने कहा, ' हमने पिछला मैच केकेआर से खेला था। इस लिहाज से हमारी पूरी टीम को अपने रूम में क्वारंटीन होने को कहा गया है।' दिल्ली कैपिटल्स ने 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच खेला था। इस समय दिल्ली की टीम अहमदाबाद में है। वेबइसाट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को क्वारंटीन में जाने के लिए बीसीसीआई की ओर से कहा तो गया है लेकिन फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसकी अवधि क्या होगी। खिलाड़ियों के क्वारंटीन में जाने के बाद स्पष्ट नहीं है कि खिलाड़ी मंगलवार को मोटेरा पर प्रैक्टिस कर सकेंगे या नहीं। दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी के मुताबिक, 'हमारे पास फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है कि प्रैक्टिस सेशन होगा या नहीं।' दिल्ली को 8 मई को केकेआर से भिड़ना है दिल्ली कैपिटल्स को अगला मुकाबला 8 मई को केकेआर से अहमदाबाद में खेलना है। इसके बाद 11 मई को दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता में मुकाबला खेला जाना है। ये खिलाड़ी पाए गए थे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पॉजिटिवआईपीएल की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। टूर्नामेंट के बीच में किसी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। भारत में रोजाना कोविड-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की हर दिन मौत हो रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vDuw5X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support