Tuesday, May 11, 2021

भारतीय मूल के इस पाक खिलाड़ी ने उठाए टीम इंडिया पर सवाल, बोला- हो गई बड़ी चूक

भरत शर्मा, नई दिल्लीपिछले सप्ताह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम घोषित की थी। कनेरिया ने कराची से कहा, 'भारत ने मजबूत टीम का चयन किया है। कुल मिलाकर उनकी टीम अच्छी है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने कलाई के स्पिनर का चयन नहीं किया है।' इंग्लैंड में प्रभावी होते हैं लेग स्पिनर इंग्लिश काउंटी एसेक्स की तरफ से खेल चुके कनेरिया ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियां लेग स्पिनरों के अनुकूल होती हैं। उन्होंने कहा, 'उनके पास रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के रूप में अंगुलियों के स्पिनर हैं लेकिन उनके पास कलाई का स्पिनर-दाएं हाथ का लेग स्पिनर नहीं है। जब आप इंग्लैंड में खेलते हो तो वहां काफी नमी रहती है। मुझे वहां खेलने का काफी अनुभव है। मैंने विभिन्न परिस्थितियों में आठ साल काउंटी क्रिकेट खेला है।' पेसर्स और लेग स्पिनर्स को बराबर मददकनेरिया ने कहा, ‘जब सत्र शुरू होता है तो काउंटी मैच होते हैं। विकेट पर धूप लगती है, लेकिन नमी बनी रहती है। जहां भी सीमर के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती है वहां लेग स्पिनर भी उपयोगी होता है और इसलिए जब मैं काउंटी क्रिकेट खेलता था तो वहां सफल रहा। इसलिये यह थोड़ा चिंता का विषय है कि भारतीय टीम में कोई लेग स्पिनर नहीं है।’ राहुल चाहर की तारीफ पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर कनेरिया ने कहा कि राहुल चाहर भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे। उन्होंने कहा, 'राहुल चाहर के कद और गेंदबाजी करने के तरीके को देखते हुए उसे टीम में होना चाहिए था। न्यूजीलैंड के पास ईश सोढ़ी के रूप में लंबे कद का लेग स्पिनर है और विराट कोहली हमेशा लेग स्पिनर के सामने संघर्ष करता है जैसे कि हमने एडम जंपा के मामले में देखा। राहुल गुगली, फ्लिपर और लेग स्पिन करता है इसलिए वहां अच्छा करता।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bBu54P
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support