Tuesday, May 11, 2021

यूएई में मैच कराने पर अड़ा PCB, मियांदाद की नसीहत-अभी जिंदगी बचा लीजिए

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर बरसे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए मियांदाद पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों के आयोजन के खिलाफ हैं। कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते इस टी20 टूर्नामेंट (PSL) के छठे एडिशन को मार्च में स्थगित कर दिया गया था। कराची में खेले गए मुकाबलों के दौरान 7 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसी खबर है कि पीसीबी (PCB) ब बाकी बचे मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। टूर्नामेंट में अभी 20 मैच खेले जाने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बाकी बचे मुकाबलों का आयोजन एक जून से दुबई और अबु धाबी में हो सकता है। पीसीबी की उम्मीदों को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि कोविड-19 (COVID-19) के चलते यूएई सरकार 12 मई से पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश की फ्लाइट्स को बैन कर देगी। 'पूरा ध्यान कोरोना पर होना चाहिए' मियांदाद का कहना है कि इस समय सभी लोगों को चाहिए कि वो अपनी जिंदगी बचाएं ना कि क्रिकेट खेलने के बारे में सोचें। मियांदाद ने क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम से कहा, ' इस समय हमारा पूरा फोकस कोरोना महामारी से निपटने पर होना चाहिए। यह समय क्रिकेट खेलने का नहीं है। यह समय जिंदगी बचाने का है।' आईपीएल 2021 भी हुआ स्थगित कोरोना के चलते भारत में भी आईपीएल 2021 (IPL 2021 Suspended) को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। कड़े बायो बबल में कोविड के कई मामले आने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने पिछले सप्ताह आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। 'मैं इतना बड़ा रिस्क नहीं लेता' बकौल मियांदाद, ' पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से परेशान है। भारत, जहां वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, वह इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। अगर मेरे हाथ में होता तो मैं इतना बड़ा रिस्क नहीं लेता और पीएसएल मुकाबले नहीं करवाता। अगर वह टूर्नामेंट का आयोजन करवाते हैं और किसी को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?' पिछली बार पीएसएल का आयोजन कराची में हुआ था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o55NoK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support