Sunday, May 16, 2021

IPL 2021: CSK के कोच ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग, स्वदेश हुए रवाना

चेन्नईचेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा नेगेटिव आया जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ। सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया, ‘हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। वह रविवार तड़के रवाना हुए।’ अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद हसी और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी को दिल्ली से एयर एंबुलेंस में चेन्नई लाया गया था। हसी के अलावा आईपीएल 2021 से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव में क्वारंटीन पर हैं और वहां से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इन सदस्यों में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और माइकल स्लेटर भी शामिल हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हसी अपने साथियों के साथ मालदीव नहीं जा पाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uXCtTG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support