मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख निक हॉकले ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) समाप्त होने के बाद कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को स्वदेश लाने के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था करने की अभी उनकी कोई योजना नहीं है। हॉकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, उनकी यह टिप्पणी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दो खिलाड़ियों के इस खतरनाक वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने की खबर से पहले आयी थी। इस कारण केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के केकेआर के साथियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर का परीक्षण पॉजिटिव आया है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रिस लिन ने हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 30 मई को समाप्त होने वाले आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। हॉकले ने मेलबर्न रेडियो एसईएन से कहा, ‘अभी चार्टर्ड विमान की व्यवस्था करने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ, खिलाड़ियों और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ संपर्क में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सब कुछ ठीक है और लोगों को पूरी जानकारी मिल सके।’ उन्होंने कहा, ‘हम खिलाड़ियों के संपर्क में हैं और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। वे बीसीसीआई के बायो बबल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xBplFs






0 comments:
Post a Comment