नई दिल्ली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) को 209 रन से रौंदकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। पल्लीकल में खेले गए इस टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में मेहमान बांग्लादेश की पहली पारी 251 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 194 रन पर 9 विकेट पर पारी घोषित की थी। वहीं बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 227 रन बना सकी। इस मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज तैजुल इस्लाम () का अजीब तरीके से हिट विकेट चर्चा में रहा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि तैजुल पहली पारी में पेसर सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) की शॉर्ट गेंद पर बैकफुट पर जाकर डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे तभी उनका जूता खुलकर स्टंप्स पर जा लगा और वह हिट विकेट आउट हो गए। तैजुल के इस अनोखे अंदाज में हिट विकेट होते देख कमेंटेटर्स भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। इस समय बांग्लादेशी बल्लेबाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुथैया मुरलीधरन के क्लब में शामिल हुए लकमल पेसर सुरंगा लकमल टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंदबाज को हिटविकेट करने वाले दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं। इससे पहले श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) साल 1997 में ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। तैजुल ने पहली पारी में 50 गेंदों पर 9 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका भी लगाया। श्रीलंका की ओर से पहली पारी में कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) ने 118 जबकि लाहिरू थिरिमाने (Lahiru Thirimanne) ने 140 रन की पारी खेली थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xESKyC






0 comments:
Post a Comment