Monday, May 3, 2021

कमिंस का यू-टर्न, PM Cares Fund की बजाए इस जगह दिया 50 हजार डॉलर दान

नई दिल्ली आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) का कहना है कि उन्होंने 50 हजार डॉलर का दान यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील मेें दिया है। कमिंस ने एक हफ्ते पहले यह राशि पीएम केयर्स कोष में देने का वादा किया था। भारत बेहद गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है और 27 साल के तेज गेंदबाज ने कोविड के बढ़ते मामलों से जूझ रहे अस्पतालों में ऑक्सिजन आपूर्ति के लिए सोमवार को दान देने की घोषणा की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया को वित्तीय सहायता के बाद लगता है कि कमिंस ने अपना मन बदल लिया है। कमिंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शानदार काम किया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, मैंने अपना दान यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील को आवंटित किया है। अगर आप कर सकते हैं तो कृपया करके अन्य लोगों की तरह एचटीटीपीएस://इंडिया.यूनिसेफ.ओआरजी.एयू/टी/ऑस्ट्रेलियन-क्रिकेट पर सहयोग दें।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में सोमवार को 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की सहायता देने का वादा किया था और साथ ही कहा था कि वे अपने खिलाड़ी संघ और यूनिसेफ के सहयोग से और कोष जुटाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gWchoa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support