साउथम्पटन आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। 144 साल के इतिहास का इसे सबसे बड़ा टेस्ट मैच कहा जा रहा है। इसे टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल कहा जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने 59 में से 21 मुकाबले जीते हैं और 12 मैच कीवी टीम के खाते में गए हैं। वहीं 26 मैच ड्रॉ रहे हैं। आईसीसी टूर्नमेंट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी वहीं अगर आईसीसी टूर्नमेंट्स की बात करें तो कीवी टीम आगे नजर आती है। न्यूजीलैंड ने भारत को बीते पांच मुकाबलों में हराया है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए दोनों मैचों में भारत को हराया। इसके अलावा 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम को जीत मिली थी। भारत ने न्यूजीलैंड को 2003 के वर्ल्ड कप में हराया था। टेस्ट कप्तानी रेकॉर्ड -भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारत ने 60 में से 36 टेस्ट जीते हैं और 14 गंवाए हैं। कुल 10 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। -विलियमसन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को 36 में से 21 टेस्ट में जीत दिलाई है। उन्होंने आठ मुकाबले गंवाए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वह देश के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। ब्लॉग - कप्तानी में बल्लेबाजी रेकॉर्ड-विराट ने कप्तान के तौर पर खेले 60 टेस्ट मैचों में 58.60 के ऐवरेज से 5392 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक शामिल हैं। इसमें उनका करियर बेस्ट टेस्ट स्कोर 254* रन भी शामिल है। -केन ने कप्तान के तौर पर खेले 36 टेस्ट में 60.62 की औसत से 3092 रन बनाए हैं। अपने 24 में से 11 शतक उन्होंने इस दौरान ही लगाए। 251 रन की बेस्ट पारी भी कप्तानी करते हुए ही खेली। जीत में बल्लेबाजी रेकॉर्ड - 36 जीते हुए टेस्ट में विराट ने 3328 रन बनाए। 20 में से 11 शतक जीते हुए मुकाबले में उन्होंने लगाए हैं। - 21 जीते हुए टेस्ट में केन ने 2210 रन बनाए हैं। 11 में से 8 शतक जीते हुए मुकाबले में उन्होंने लगाए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तानी- विराट ने 14 डब्ल्यूटीसी मैच में टीम की अगुआई की और 10 में भारत को जीत दिलाई। चार में उन्हें हार मिली। - केन ने 9 डब्ल्यूटीसी मैच में टीम की अगुआई की और 6 में न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। तीन में उन्हें हार मिली।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gyldzF






0 comments:
Post a Comment