Wednesday, June 23, 2021

न्यूजीलैंड ने 21 साल में पहली बार जीता ICC टूर्नामेंट, टेलर के बल्ले से निकला विनिंग शॉट और ड्रेसिंगरूम में उछलने लगे कीवी खिलाड़ी

नई दिल्ली केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (ICC World Test Champion) बन गई है। यह उपलब्धि उसने भारत को फाइनल में 8 विकेट से हराकर हासिल की। इससे पहले कीवी टीम अब तक वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 8 बार पहुंची थी और उसने दो बार फाइनल गंवाया था। साल 2019 वर्ल्ड कप का वो फाइनल आज भी सबके जेहन में है जब स्कोर टाई होने के बाद न्यूजीलैंड को मेजबान इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी। बुधवार को कीवी टीम ने आखिरकार आईसीसी का पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल () अपने नाम कर लिया। इस जीत में कीवी कप्तान की अहम भूमिका रही जिन्होंने पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए। इस मैच में बारिश ने खेल में लगातार खलल डाला। भारी बरसात की वजह से पहले और चौथे दिन का खेल बारिश में धुल गया वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी बारिश और खराब रोशनी से खेल प्रभावित हुआ। भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ WTC Final Match) के सामने जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 8 विकेट से फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की ओर से विजयी चौका अनुभवी रॉस टेलर (Ross Taylor Winning runs) ने लगाया। टेलर ने मोहम्मद शमी की गेंद को फ्लिक कर मिडविकेट पर चौका लगा न्यूजीलैंड को यादगार जीत दिलाई। टेलर के चौका जड़ते ही कीवी टीम की ड्रेसिंगरूम का माहौल देखते ही बन रहा था। सभी खिलाड़ी खुशी से उछलने लगे और गले लगकर एक दूसरे को बधाई देने लगे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का ये सेलिब्रेशन वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस न्यूजीलैंड टीम को जीत का हकदार बता रहे हैं। 21 साल बाद जीता आईसीसी टूर्नामेंट टेलर 47 रन पर नाबाद लौटे। विलियमसन (Kane Williamson) और टेलर ने नाबाद 96 रन की साझेदारी कर वर्ल्ड की नंबर वन टेस्ट टीम को 21 साल में पहली आईसीसी ट्रोफी दिलाई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gSJiS4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support