नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) खिताब अपने नाम कर लिया। साउथमप्टन के रोज बाउल मैदान पर खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में कीवी टीम ने कोहली एंड कंपनी को 8 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारत के पिछले 8 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रोफी जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। टीम इंडिया की नजर अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतकर इस सूखे को खत्म करने की होगी। भारतीय टीम की दूसरी पारी रिजर्व डे में 170 रन पर ढेर हो गई। काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को दिन के खेल के पहले ही घंटे में आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 41 रन का योगदान दिया। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के नाबाद 52 और रॉस टेलर के नाबाद 47 रन के दम पर आसानी से जीत दर्ज कर ली। भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रोफी (ICC Champions Trophy) साल 2013 में जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में मेजबान टीम को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) बनाम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस आपस में भिड़ गए। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को इन 3 बड़े टूर्नामेंट में मिली हार कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पाकिस्तान से हारी। इसके बाद साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने मात दी। धोनी की कप्तानी में 4 में से 3 फाइनल जीते भारत अब तक कुल 10 आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4 फाइनल में से 3 जीते हैं जबकि अन्य कप्तानों की अगुआई में भारत को 6 फाइनल में से सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vRslvp






0 comments:
Post a Comment