नई दिल्ली ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। टीम इंडिया एक ओर जहां इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी ओर पंड्या खाली समय में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। क्रिकेट से दूर हार्दिक सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। भारतीय टीम 18 जून से साउथम्प्टन में डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में कीवी टीम से भिड़ेगी। हार्दिक ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह सुपर फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने पति की फोटो पर कॉमेंट बॉक्स में आग वाली इमोजी पोस्ट किया है। हार्दिक के टीम इंडिया के साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कॉमेंट करने में पीछे नहीं रहे। बुमराह ने लिखा, 'ईगल गैंग।' पंड्या को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। हार्दिक का आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को बीच में ही रोक दिया गया। आईपीएल सस्पेंड होने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी। मुंबई को 4 में जीत जबकि 3 मुकाबलों में हार मिली थी। हार्दिक सात मैचों में सिर्फ 52 रन ही बना सके थे। उन्होंने इस दौरान गेंदबाजी नहीं की। आईपीएल 2021 (IPL 2021 In UAE) के दूसरे लेग का आयोजन यूएई में होगा। पहले लेग में 29 मैच खेले गए जबकि दूसरे लेग में 31 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल शेड्यूल आना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे लेग का आयोजन 17 या 19 सितंबर से यूएई में हो सकता है। बीसीसीआई ने आईपीएल के दूसरे लेग के यूएई में आयोजन की पुष्टि कर दी है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pshfv3






0 comments:
Post a Comment