नई दिल्ली (Rory Burns) के शानदार 132 रन के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 275 रन बनाए। हालांकि इस दौरान मेजबान टीम मेहमान की की ओर से पहली पारी में बनाए गए 378 रन से 103 रन पीछे रह गई। बर्न्स ने 297 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड की ओर से जहां एक छोर पर विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरी ओर बर्न्स खूंटा गाड़े खड़े थे। बर्न्स ने कप्तान जो रूट (Joe Root) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। इसके बाद ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) के साथ उन्होंने 63 रन जोड़े। बर्न्स ने जेम्स एंडरसन (James Anderson) के साथ 55 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। बाएं हाथ के बल्लेबाज बर्न्स जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो साथी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इससे जरूर बर्न्स का मनोबल बढ़ा होगा। इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन है, ' हमारा सेंचुरियन इस स्वागत का हकदार है! इंग्लैंड की ओर से जो रूट और ओली रॉबिन्सन एक समान 42 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप ने 22 रन का योगदान दिया। कीवी टीम को 165 रन की बढ़त चौथे दिन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। उसकी ओर से ओपनर टॉम लैथम 30 रन बनाकर नाबार हैं वहीं डेवोन कॉनवे 23 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम की कुल बढ़त अब 165 रन की हो गई है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/34U2GqJ






0 comments:
Post a Comment