सिडनीस्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिए कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है। तेज गेंदबाज जोश लालोर की पहल पर हो रही इस मुहिम में कमिंस, स्पिनर नाथन लियोन, हरफनमौला और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भाग लेंगे। वे क्रिकेट के बारे में बात करने के साथ अपने गेमिंग कौशल की भी बानगी पेश करके एक लाख डॉलर एकत्र करेंगे। यह मुहिम एक बजकर तीस मिनट पर शुरू होगी, जिसमें मोइजेस हेनरिक्स, महिला क्रिकेटर एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की रीली रोसोउ भी हिस्सा लेंगी। लालोर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर होने के नाते हमारा भारतीयों से अनूठा रिश्ता है। भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं और हर क्रिकेटर का तहेदिल से स्वागत करते हैं । हम भारत के लिए धन जुटा सके तो काफी अच्छा होगा।’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए सीईओ निक हॉकली और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग भी इसमें भाग लेंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TDtzNp






0 comments:
Post a Comment