Wednesday, June 2, 2021

WTC के प्रारूप से नहीं हैं खुश हैं कोच शास्त्री? इंग्लैंड जाने से पहले दिया बड़ा बयान

नई दिल्लीटीम इंडिया इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज और न्यूजीलैंड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के लिए बुधवार रात रवाना होगी। इससे ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेड कोच रवि शास्त्री ने WTC के प्रारूप पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना था कि टूर्नामेंट का फाइनल 'बेस्ट ऑफ थ्री' होना चाहिए। इससे चैंपियनशिप को भी फायदा होगा। इस तरह भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्रारूप पर ही सवाल खड़े कर दिए। बकौल शास्त्री, 'खिताबी मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में होना चाहिए था, जबकि यहां सिर्फ एक ही मैच से विजेता का फैसला किया जाएगा। एक खराब या अच्छा मैच आपकी प्रतिभा का परिचायक नहीं हो सकता। टीम रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fJ4pFz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support