नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) के शुरुआती तीन दिन के खेल में बारिश ने भी अहम भूमिका निभाई है। बरसात की वजह से पहले दिन का खेल रद्द हो गया था जबकि दूसरे और तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से समय से पहले खत्म करना पड़ा। न्यूजीलैंड (India vs New Zealand WTC Final) ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए। उसके दोनों ओपनर्स टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। लैथम 30 रन बनाकर आउट हुए वहीं कॉन्वे ने 54 रन का योगदान दिया। कीवी टीम अब भी भारत की पहली पारी से 116 रन पीछे है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए। साउथम्प्टन में चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम एक्यूवेदर ( ) के मुताबिक 21 जून को भी है। बरसात की वजह से पहले और तीसरे सेशन का खेल खराब हो सकता है। दूसरे सेशन में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा वहीं सुबह और शाम को बारिश का अनुमान है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन यानी सोमवार को बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 से 12 बजे तक बारिश की उम्मीद है वहीं दोपहर के एक बजे से 3 बजे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को चार बजे से 6 बजे तक बारिश हो सकती है। तीसरा दिन रहा कीवी टीम के नाम काइल जैमीसन के 'पंच' के बाद सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर की बदौलत भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का तीसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों को कीवी गेंदबाजों की तरह स्विंग नहीं मिली लेकिन उन्होंने सीम का अच्छा उपयोग किया। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी टॉम लाथम (104 गेंदों पर 30) और कॉनवे (153 गेंदों पर 54 रन) ने हालांकि 34 ओवर तक उन्हें सफलता नहीं मिलने दी और इस बीच 70 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने लगातार 140 किमी रफ्तार से गेंदें की, ईशांत शर्मा ने अच्छी लाइन व लेंथ पकड़े रखी तो मोहम्मद शमी अपनी सटीकता से विकेट लेने के करीब नजर आए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iUQle6






0 comments:
Post a Comment