नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (R Sridhar) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रीधर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नकल करते हुए देखे जा सकते हैं। यह वीडियो भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल () के पहले दिन का है। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। डब्ल्यूटीसी का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद शाम को श्रीधर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। श्रीधर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनके सामने टेबल पर कोका कोला और पानी की बोतलें रखी हुई थीं। श्रीधर ने चेयर पर बैठते ही कोका कोला का बोतल हाथ में लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या मैं इन्हें हटा दूं? इसके बाद फील्डिंग कोच यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि यदि मैं इसे हटा देता हूं तो इसकी कीमत क्या होगी? श्रीधर ने कहा कि मेरे लिए ये कोका कोला की बोतलें पड़ी हैं। रोनाल्डो ने की थी शुरुआत हाल में रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने यूरो कप मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अपने टेबल पर रखी कोका कोला (Coca-Cola) की दो बोतल गुस्से में हटा दी थी। जिसके बाद दुनियाभर में बवाल मच गया। रोनाल्डो (Ronaldo) ने यह कहा था कि कोका कोला (Coca-Cola) पीने की जगह लोगों को पानी पीने पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। रोनाल्डो से संबंधित यह घटना हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 (Euro 2020 press conference) के मैच से पहले की है। इस स्टार स्ट्राइकर ने अपने सामने से कोका कोला की दो बोतलें हटा दी थी जिसके बाद इसे बनाने वाली कंपनी कोका कोला (Coca-Cola) को करीब 293 अरब रुपये की चपत लग गई
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35IqP49






0 comments:
Post a Comment