नई दिल्ली वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान शानदार कैच कर केशव महाराज (6) को पविलियन भेजा। सेंट लूसिया में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पकड़ा गया यह कैच वायरल हो रहा है। महाराज के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 73 रन हो गया था। हालांकि रेसी ने डर डुसां के नाबाद 75 और कागिसो रबाडा के 40 रन की बदौलत साउथ अफ्रीका 174 तक पहुंच गया। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 27वें ओवर की बात है। महारानज ने जेडन सील्स की फुल गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और पीछे गई। दूसरी स्लिप में खड़े होल्डर ने ने अपने दाएं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। होल्डर कैच पकड़े के बाद का काफी खुश थे। उनका रिऐक्शन देखने वाला था। हवा में मुठ्ठियां लहराते वह मैदान के चक्कर लगाने लगे। इससे पहले होल्डर ने एडिन मार्करम (4) और डीन एल्गर (0) का भी कैच पकड़ा था। गेंदबाजी की बात करें तो पूर्व कप्तान ने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को आउट कर अपनी टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cX0HX6






0 comments:
Post a Comment