Thursday, June 3, 2021

अबुधाबी सरकार से अभी नहीं मिली है भारतीय प्रसारण दल को मंजूरी : पीसीबी

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाकी बचे मैचों को कवर करने के लिए अबुधाबी पहुंचे भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अभी तक स्थानीय सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिली है जिसके कारण प्रतियोगिता के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है। पीएसएल के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन अबुधाबी में किया जाना है। इससे पहले मार्च में कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड—19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड के सूत्रों ने कहा, 'पीसीबी अब भी भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अबुधाबी के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है।' उन्होंने कहा कि भारतीय प्रसारण दल के सदस्य अबुधाबी में क्वॉरनटीन पर थे लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनसे होटल छोड़ने और अबुधाबी में प्रवेश करने से पहले संयुक्त अरब अमीरात के किसी अन्य राज्य में पृथकवास पर रहने के निर्देश दिए। पीसीबी ने भारतीय प्रसारण दल को चार्टर्ड विमान से अबुधाबी पहुंचाया था। सूत्रों ने कहा, 'यदि हमें गुरुवार तक जरूरी अनुमति मिल जाती है तो पीएसएल को सात या आठ जून से शुरू किया जा सकता है। यदि इसमें आगे भी देरी होती है तो इंतजार बढ़ जाएगा।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fLXyLO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support