विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपनी बेटी, वामिका का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। बुधवार रात जब टीम इंडिया WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना हुई तो भी अनुष्का ने वामिका का चेहरा सबसे छिपाए रखा। वह उन्हें बाहों में समेटे बस से उतरीं और मुंबई एयरपोर्ट की तरफ बढ़ चलीं।ब्लैक आउटफिट्स में दिखे कोहली और अनुष्का ने मीडिया ने चमचमाते फ्लैश लाइट्स से वामिका को बचाया और आगे बढ़ गए। उनके अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी और उनका परिवार भी एयरपोट पर नजर आया। महिला क्रिकेट टीम भी एक टेस्ट मैच के लिए साथ में इंग्लैंड जा रही है।Vamika Kohli Latest Pictures: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हो गई है। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एयरपोर्ट पर अपनी बेटी वामिका (Vamika) को मीडिया के कैमरों से छिपाते देखे गए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपनी बेटी, वामिका का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। बुधवार रात जब टीम इंडिया WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना हुई तो भी अनुष्का ने वामिका का चेहरा सबसे छिपाए रखा। वह उन्हें बाहों में समेटे बस से उतरीं और मुंबई एयरपोर्ट की तरफ बढ़ चलीं।
ब्लैक आउटफिट्स में दिखे कोहली और अनुष्का ने मीडिया ने चमचमाते फ्लैश लाइट्स से वामिका को बचाया और आगे बढ़ गए। उनके अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी और उनका परिवार भी एयरपोट पर नजर आया। महिला क्रिकेट टीम भी एक टेस्ट मैच के लिए साथ में इंग्लैंड जा रही है।
वामिका को सीने से लगाकर उतरीं अनुष्का

अनुष्का ने छह महीने की बेटी को सीने से चिपका रखा था। बैकपैक लादे अनुष्का जैसे ही बस से बाहर निकलीं, कैमरों के फ्लैश चमकने लगे।
तेज कदमों से आगे बढ़ चलीं अनुष्का

अनुष्का काफी तेजी से एयरपोर्ट की ओर जा रही थीं। वह नहीं चाहती थीं कि वामिका की एक झलक भी किसी को मिले।
मिल गई क्यूट वामिका की एक झलक

अनुष्का ने लाख कोशिश की मगर वामिका ने हलकी सी झलक दिखला ही दी। मां के सीने से चिपकीं वामिका मीडिया के कैमरों की तरफ ही देख रही थीं।
फैन्स कब देख पाएंगे वामिका का चेहरा?

पिछले दिनों विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के सवालों का जवाब दिया था। जब उनसे पूछा गया कि 'वामिका' का मतलब क्या है और फैन्स कब बेबी का चेहरा देख पाएंगे तो उन्होंने जवाब दिया, "वामिका मां दुर्गा का एक और नाम है।'' कोहली ने कहा था, "बतौर कपल हमने तय किया है कि हम अपने बच्चे को तबतक सोशल मीडिया से दूर रखेंगे जबतक वो समझ नहीं जाती कि सोशल मीडिया है क्या और फिर वह खुद फैसला ले सकती है।"
इंग्लैंड जा रही है क्रिकेटर्स की फैमिली

सभी क्रिकेटर्स 14 दिन के बायो-सिक्योर बबल के बाद इंग्लैंड जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुछ यूं नजर आईं अनुष्का शर्मा।
अश्विन की बेटियां भी जा रही हैं साथ

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति और बेटियां भी उनके साथ इंग्लैंड जा रही हैं।
समायरा को गोद में लेकर उतरीं रितिका

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका शर्मा भी इंग्लैंड जाएंगी। अनुष्का की तरह वह भी अपनी बेटी दो साल की बेटी समायरा को गोद में लेकर उतरीं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vP1FvU






0 comments:
Post a Comment