Tuesday, June 22, 2021

WTC Final India vs New Zealand: आकाश चोपड़ा बोले, भारत को खली भुवनेश्वर कुमार की कमी, बोले वह सब कुछ कर सकते हैं

नई दिल्ली आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को लगता है कि के फाइनल ( Final) में भारतीय टीम को (Bhuvneshwar Kumar) की कमी खल रही है। चोपड़ा का मानना है कि भुवी इन परिस्थितियों में काफी अहम साबित होते और उनकी स्विंग गेंदबाजी इन परिस्थितियों में काफी मददगार साबित होती। स्विंग नहीं करवा पाए भारतीय बोलर्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मैच बराबरी पर है। हालांकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Test Match) को खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन गेंदबाजी में स्विंग की कमी देखी गई और इसकी काफी आलोचना हो सकती है। 'भुवनेश्वर के पास कई खूबियां'अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा, 'बेशक भारतीय टीम भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को मिस कर रही है। उनके पास तीन खास बाते हैं। सबसे पहले, वह नई गेंद से जादू कर सकते हैं। दूसरा, वह लंबे स्पैल फेंक सकते हैं। और तीसरा, वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह टीम इंडिया के लिए काफी कुछ कर सकते हैं।' 'ईशांत के अलावा किसी को स्विंग नहीं'पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि कीवी गेंदबाजों की तरह भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar bowling) भी गेंद को दोनों ओर स्विंग करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईशांत शर्मा इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज रहे जिन्हें कुछ स्विंग हासिल हुआ वहीं मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सीम मूवमेंट पर अधिक निर्भर रहते दिख रहे हैं। 'स्विंग से अलग है सीम' उन्होंने कहा, 'स्विंगिंग परिस्थितियों का फायदा तभी उठाया जा सकता है अगर गेंद आपके हाथ से एक खास हिसाब से निकले। हमने देखा कि कॉलिन डी ग्रैंडहोम को को काफी स्विंग मिला, फिर साउदी (Tim Southee), जैमीसन (Kyle Jamieson) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) को स्विंग मिला। ईशांत शर्मा (Ishant Shamra) कहीं इसके करीब नजर आते हैं लेकिन बाकी दो काफी पीछे हैं। वे गेंद को स्विंग नहीं करवाते वे सीम बोलर्स हैं।' भुवनेश्वर कुमार ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर 19 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी की मदद से 247 रन भी बनाए थे। चाहर पर के नाम पर भी होता विचार चोपड़ा ने कहा कि स्विंग गेंदबाजी अलग तरह की कला है। उनका कहना था कि भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneswar Kumar) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय बोलिंग आक्रमण के अहम हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जो भी हवा में तेज फेंकेगा, उसकी गेंद कम स्विंग होगी। सीम बोलर, स्विंग बोलर नहीं होता। स्विंग हासिल करने के लिए आपको गेंद को हल्का सा तिरछा करना पड़ता है और भुवनेश्वर (Bhuvi) यह काफी अच्छे से करते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर (Deepak Chahar) दोनों के नाम पर इंग्लैंड के इस दौरे के लिए विचार करना चाहिए था।' फिटनेस रही है भुवनेश्वर की समस्या भुवनेश्वर कुमार हाल के कुछ समय में फिटनेस को लेकर परेशान रहे हैं। ऐसे में सवाल उठते थे कि क्या वह सबसे लंबे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह फिट भी हैं। इंग्लैंड दौरे पर उनका चयन न होने की यह वजह हो सकती है। भुवी को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के लिए चुना गया है टीम इंडिया इस दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wODo9R
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support