Tuesday, June 22, 2021

WTC Final LIVE : भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

नई दिल्ली पिछले दो साल से क्रिकेट प्रेमियों को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा हो कि बरसात से इस बहुप्रतक्षित मैच का मजा किरकिरा हो जाएगा। साउथम्प्टन के रोज बाउल में खेले जा रहे इस मैच का आज पांचवां दिन है। चौथे दिन बारिश की वजह से एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका वहीं मैच का पहला दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन टॉस हुआ था। पिछले चार दिन की तरह पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। साउथम्प्टन के स्थानीस मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रूकरूकर हल्की बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि आज कुछ ओवर का खेल देखने को मिल सकता है। Scorecard कार्तिक ने दी मौसम की जानकारी डब्ल्यूटीसी फाइनल में कॉमेंट्री कर रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए साउथम्प्टन से मौसम की जानकारी दी है। कार्तिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रोज बाउल (Rose Bowl) मैदान का एक फोटो शेयर किया जिसमें धूप खिली हुई नजर आ रही है। हालांकि पिच पर कवर है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा वहीं पेसर काइल जेमीसन ने भारत की पहली पारी में 5 विकेट निकाले। सिर्फ 20 टेस्ट में मिली है जीत टीम इंडिया ने जब कभी पहली पारी में 250 से कम स्कोर बनाया है उसमें उसे ज्यादातर मौकों पर हार मिली है। अब तक भारतीय टीम 93 टेस्ट मैच में पहली पारी में 250 का आंकड़ा छूने में असफल रही है। इसमें से उसे सिर्फ 20 बार जीत नसीब हुई है। इस दौरान उसे 54 टेस्ट में हार मिली है वहीं 19 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cWQiLd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support