हरारेसलामी बल्लेबाज के अर्धशतकों से बांग्लादेश ने गुरुवार को तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की। दूसरा टी-20 शुक्रवार को और तीसरा रविवार को खेला जाएगा। जिम्बाब्वे की टीम 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 91 रन बना चुकी थी, लेकिन फिर 19 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश ने सात गेंद रहते दो विकेट पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की। नईम ने 51 गेंद में नाबाद 63 रन बनाए और छह बार गेंद को सीमारेखा के पार कराया। नईम और सरकार के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी 14वें ओवर में समाप्त हुई जब सरकार 45 गेंद में 50 रन बनाकर रन आउट हुए। बांग्लादेश ने उनके अलावा कप्तान महमूदुल्लाह के रूप में एक और विकेट गंवाया जो 15 रन बनाकर रन आउट हुए। अंत में नईम के साथ नुरूल हसन क्रीज पर रहे जिन्होंने नाबाद 16 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिये रेगिस चाकाबोवा ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम ने दो दो विकेट हासिल किए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36V06lm






0 comments:
Post a Comment