डरहमइंडियंस और काउंटी इलेवन के बीच खेला गया अभ्यास मैच गुरुवार को ड्रॉ पर खत्म हुआ। रिवरसाइड ग्राउंड पर हुए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शानदार पारी खेली। वह 51 रन बनाकर रिटायर आउट हुए इस तरह इंडियंस ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 192 रन बनाकर घोषित की और 283 रन की बढ़त लेकर काउंटी एकादश को जीत के लिए 284 रन का लक्ष्य दिया। पहली पारी में 220 रन पर ऑलआउट होने वाली काउंटी इलेवन ने जब बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए थे तभी मैच ड्रॉ करने की घोषणा की गई। इंडियंस की ओर से हनुमा विहारी 43 और शार्दुल ठाकुर छह रन बनाकर नाबाद रहे। काउंटी एकादश की ओर से जैक कारसन ने दो विकेट लिए। काउंटी एकादश को पहली पारी में समेटने के बाद इंडियंस ने जडेजा के 77 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन के दम पर मजबूत बढ़त ली। इंडियंस की पारी में मयंक अग्रवाल ने 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 58 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 38 रन बनाए। इससे पहले, काउंटी एकादश को आज सुबह पहली पारी नौ विकेट पर 220 रन से आगे शुरू करनी थी, लेकिन आवेश खान चोटिल होने के कारण क्रीज पर नहीं उतर सके और उसकी पहली पारी यहीं समाप्त हुई। काउंटी एकादश की ओर से क्रैग माइल्स 11 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंडियंस की ओर से उमेश यादव ने तीन विकेट और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, शार्दुल, जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में केवल 21 रन बना पाए थे और इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें दूसरी पारी में अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिये भेजा। शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण बाहर होने से अग्रवाल का पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करना तय है। अग्रवाल ने 81 गेंदों पर 47 और पुजारा ने 58 गेंदों पर 38 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। विहारी ने भी 105 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाकर मध्यक्रम में जगह मिलने की उम्मीद कायम रखी। जडेजा ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया। उन्होंने रिटायर्ड आउट होने से पहले 51 रन बनाए और दिखाया कि सातवें नंबर पर वह बल्ले से उपयोगी योगदान देने के लिए तैयार हैं। जडेजा और विहारी ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hTw73E






0 comments:
Post a Comment