Friday, July 16, 2021

चीते सी फुर्ती...हवा में छलांग...बाउंड्री पर एक हाथ से कैच, ये थी ऐलन के फील्डिंग की खूबसूरती

नई दिल्ली वेस्टइंडीज ने 5वें और अंतिम टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया (West Indies vs Australia 5th T20) को हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। कैरेबियाई टीम की ओर से ओपनर इविन लुइस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा जबकि गेंदबाजी में पेसर शेल्डन कॉट्रेल और आंद्रे रसल (Andre Russell) ने कमाल दिखाया। इस बीच विंडीज खिलाड़ी फेबियन ऐलन (Fabian Allen) अपनी शानदार फील्डिंग से सुर्खियों में हैं। ऐलन ने बाउंड्री के नजदीक कंगारू कप्तान आरोन फिंच का शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच ने हेडन वॉल्श के खिलाफ लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरह हवा में शॉट खेला। ऐलन उसी तरफ फील्डिंग कर रहे थे। फिर क्या था। फेबियन ऐलन ने गेंद की तरफ दौड़ लगाई और हवा में बाएं हाथ से बेहतरीन कैच लपककर फिंच को पेवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। कैच लपकने के बाद ऐलन को साथी खिलाड़ियों ने खुशी से गले लगा लिया। ऐलन के इस शानदार कैच की सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 183 रन ही बना सकी विंडीज की ओर से रखे गए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान कंगारू टीम 9 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। उसकी ओर से कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि मिशेल मार्श 30 रन बनाकर आउट हुए। लुइस ने खेली 79 रन की धुआंधार पारी इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विंडीज की ओर से ओपनर इविन लुइस ने 34 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। लुइस ने आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए क्रिस गेल के साथ 43 रन की साझेदारी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3krUR4F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support