नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने भले ही सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच जीत लिया हो बावजूद इसके आयरलैंड के क्रिकेटर सिमी सिंह (Simi Singh Record Century) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। सिमी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और करियर का अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। यही नहीं सिमी ने इस दौरान वर्ल्ड रेकॉर्ड पर अपने नाम किया। वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 8वें नंबर पर उतकर शतक जड़ा हो। पंजाब में जन्मे सिमी सिंह ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 91 गेंदों पर 14 चौके जड़े। आयरलैंड की टीम एक समय 92 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी सिमी उस समय क्रीज पर आए जब लोरकन टकर को एंडिले फेहुलकवायो ने सिर्फ एक रन पर पवेलियन भेज दिया था। एक समय आयरलैंड का कुल स्कोर 6 विकेट पर 92 रन था। इसके बाद सिमी ने शानदार बैटिंग का नमूना पेश करते हुए धमाकेदार पारी खेली। आयरलैंड की टीम 276 रन ही बना सकी दक्षिण अफ्रीका (South Africa vs Ireland 3rd ODI) की ओर से रखे गए 347 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन पर ढेर हो गई। स्पिन ऑलराउंडर सिमी सिंह ने पेसर एनरिज नोर्त्जे, केशव महाराज, एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी की गेंदों के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की वह काबिलेतारीफ है। केन्या के थॉमस ओडोयो के रेकॉर्ड को तोड़ा आयरलैंड की ओर से कुर्तिस कैंफर ने 54 रन बनाए। इससे पहले वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड केन्या के थॉमस ओडोयो के नाम था जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2006 में 84 रन की पारी खेली थी। वनडे में सातवें नंबर पर खेलते हुए बल्लेबाजी सेंचुरी है लेकिन इससे पहले आठवें या इससे निचले क्रम पर किसी बल्लेबाज का शतक नहीं था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iArmv9






0 comments:
Post a Comment