नई दिल्ली पृथ्वी साव ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 23 गेंद पर 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी से सभी को प्रभावित किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी पारी ने भारत को श्रीलंका को सात विकेट से जीत हासिल करने में मदद मिली। भारत ने श्रीलंका के दिए 263 रन के लक्ष्य को 37वें ओवर में हासिल कर लिया। साव और शिखर धवन ने भारत को 58 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप दी। साव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की वहीं धवन ने उनका बखूबी साथ दिया। साव ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। भारत ने सिर्फ पांच ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे। धवन ने कप्तानी पारी खेली और 86 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने (59) और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन की पारी खेली। साव की पारी की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हुई। 21 वर्षीय इस क्रिकेटर की कथित गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने भी श्रीलंका के खिलाफ उनकी दमदार पारी पर प्रतिक्रिया दी। टेलीविजन ऐक्टर्स प्राची ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर साव की तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी प रसाव की तस्वीर के साथ 'द बेस्ट' का कैप्शन दिया। वहीं दूसरी फोटो उन्होंने साव को मैन ऑफ द मैच मिलते समय की लगाई। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'वेल डिजर्वड' यानी तुम इसके सही मायनों में हकदार थे। साव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। मंगलवार को दूसरे वनडे मैच में साव की कोशिश अपनी फॉर्म को जारी रखने की होगी। श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने साव को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eB5KgZ






0 comments:
Post a Comment