Monday, July 19, 2021

पृथ्वी साव के फैन हुए टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल, मेसेज भेजकर की तारीफ

मुंबई पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज () के पहले मैच में सिर्फ 23 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। उन्होंने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। साव की इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कोच रहे ग्रेग चैपल (Greg Chappel) को भी प्रभावित किया है। चैपल ने साव की 'सुधरी हुई तकनीक' की तारीफ की है। साव की पारी की हाइलाइट्स देखने के बाद चैपल ने साव को एक संदेश भेजा। उन्होंने 21 साल के इस युवा बल्लेबाज की तकनीक खास तौर पर 'शुरुआती मूवमेंट' की प्रशंसा की जिसने उन्हें श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार ड्राइव खेलने में मदद की। चैपल ने कहा, 'हाय पृथ्वी! मैंने हाईलाइट्स देखीं... ये शानदार थीं। अब तुम्हारी शुरुआती मूवमेंट परफेक्ट है, इससे आप ज्यादातर गेंदों को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं। खास तौर पर पूरी गेंदों को। इससे आप बेहतर पोजीशन में आते हैं और आपका बैट स्विंग भी कहीं बेहतर होता है।' 72 वर्षीय इस महान खिलाड़ी ने कहा, 'जब गेंद छूटती है उस समय आपकी पोजीशन शानदार होती है। अगर मैं उस ड्राइव को साइड-ऑन ऐंगल से देखूं जो आपने 22 के निजी स्कोर पर खेला था इससे रिलीज पॉइंट अच्छे से समझ आता है। वह परफेक्ट था। इसमें पता चलता है कि आप फुल लेंथ गेंद की ही उम्मीद कर रहे थे। फुल लेथ बॉल के हिसाब से ही आप खुद को तैयार कर रहे थे। इससे आपको ऐसी गेंदों को अधिक आक्रामक खेलने का मौका मिलता है। फुल लेंथ गेंद ज्यादा खतरनाक होती हैं। एक बार अगर आप उन पर आक्रामक होकर खेलने लग गए तो गेंदबाज अपनी लेंथ पीछे कर लेगा और इससे आपको बैकफुट पर ज्यादा रन बनाने के मौके मिलने लगेंगे।' चैपल ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को ब्रिसबेन से कन्फर्म किया कि उन्होंने साव की पारी की तारीफ करते हुए उन्हें निजी संदेश भेजा है। उन्होंने कहा, 'पृथ्वी ने बेशक अपनी मानसिकता और शुरुआती मूवमेंट पर काम किया है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rmgSTN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support