Friday, July 16, 2021

वीडियो: पिता मुरलीधरन का कार्बन कॉपी है बेटे नारायण का गेंदबाजी ऐक्शन

नई दिल्ली श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और उनका बेटा नारायण नेट्स में बोलिंग कर रहे हैं। इस क्लिप की खासियत यह है कि नारायण (Naren- Muralitharan Son) का बोलिंग ऐक्शन बिलकुल अपने पिता की तरह ही है। मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रेकॉर्ड है। वनडे इंटरनैशनल (ODI) और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार इस ऑफ स्पिनर के नाम है। मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए हैं वहीं वनडे में उन्होंने 534 विकेट लिए। मुंबई में 2011 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल (2011 World Cup Final) उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। गुरुवार मुरलीधरन (Muralitharan) ने अपने टि्वटर अकाउंट पर तुलना करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि पिता और पुत्र दोनों का गेंदबाजी ऐक्शन लगभग एक जैसा ही है। “पिता और बेटा! वीडियो साभार @SunRisers.” इस वीडियो में मुरलीधरन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की जर्सी में नजर आ रहे हैं। वह इस आईपीएल फ्रैंचाइजी के बोलिंग कोच हैं। श्रीलंका के इस महान गेंदबाज को अपने करियर में कई बार विवादास्पद गेंदबाजी ऐक्शन के चलते विवादों का सामना करना पड़ा। हालांकि मुरली ने हर बार शानदार तरीके से वापसी की और दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से छकाया। मुरलीधरन 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। अपनी टीम को मुरली ने कई मैच अपने दम पर जितवाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wJgnV5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support