लीड्सटीम इंडिया के नई दीवार माने जाने चेतेश्वर पुजारा का बल्ला एक बार फिर जवाब दे गया। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में 91 रनों के स्कोर पर रॉबिन्सन की गेंद का शिकार बने। वह अपने तीसरे दिन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर। यहां उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी जिससे भारतीय टीम 352 रनों के विशाल बढ़त के अंतर को खत्म कर सुरक्षित स्कोर तक पहुंच सके। शतक का इंतजार हुआ और लंबा पुजारा की यह पिछली 12 पारियों में पहली हाफ सेंचुरी है, लेकिन अब भी उन्हें 19वेंं टेस्ट शतक के लिए इंतजार करना पड़ेगा। पुजारा को टेस्ट शतक लगाए 968 दिन हो चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इस दौरान पुजारा 35 पारी खेल चुके हैं। चौथे दिन कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन इंग्लैंड टीम ने मैदान पर उतरते ही नई गेंद ली। इसका नतीजा यह रहा कि भारत के तीसरे दिन के स्कोर में कोई इजाफा होता इससे पहले ही पुजारा का विकेट गिर गया। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 215 रन बना लिए थे। पुजारा 91 और कोहली 45 रन पर नाबाद थे। तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से खेल को जल्दी खत्म करना पड़ा था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kO4aL1






0 comments:
Post a Comment