Saturday, August 28, 2021

Ind vs Eng LIVE: क्या 968 दिन बाद पुजारा के बल्ले से निकलेगा शतक?

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन जहां इंग्लैंड का दबदबा रहा वहीं तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने मेजबान गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। Scorecard भारत के लिए चौथा दिन बेहद अहम रहने वाला है। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली दूसरे विकेट के लिए नाबाद 99 रन की साझेदारी कर चुके हैं। दोनों शनिवार को भी ज्यादा से ज्यादा समय तक क्रीज पर बिताना चाहेंगे। पुजारा और कोहली पिछले कुछ समय से अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बल्ले से लंबे समय से कोई शतक नहीं निकला है। हालांकि हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में दोनों के पास बड़ी पारी खेलने का मौका है। चौथे दिन दोनों अपने शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। पुजारा 91 और कोहली 45 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से खेल को जल्दी खत्म करना पड़ा था। पुजारा ने आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में लगाया था पुजारा को टेस्ट शतक लगाए 968 दिन हो चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इस दौरान पुजारा 35 पारी खेल चुके हैं। आखिर कब खत्म होगा विराट के शतकों का सूखा? विराट कोहली ने अपना अंतिम टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में पिंक बॉल टेस्ट में लगाया था। भारतीय कप्तान को शतक लगाए 645 दिन हो चुके हैं। कोहली पिछली 50 पारियों से इंटरनैशनल क्रिकेट में शतक लगाने में असफल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jo96Xh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support