Tuesday, August 3, 2021

दिनेश कार्तिक ने अनुष्का से पहली मुलाकात को लेकर विराट कोहली से पूछा ऐसा सवाल, मिला ऐसा मजेदार जवाब

नई दिल्ली इस वक्त पूरे देश में तोक्यो ओलिंपिक का खुमार चढ़ा हुआ है। ओलिंपिक के बीच ही क्रिकेट का महासंग्राम भी शुरू हो रहा है। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू होने वाली है। उससे पहले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से बातचीत की। दिनेश कार्तिक ने उनसे कुछ दिलचस्प सवाल किए और कप्तान कोहली ने भी उसी तर्ज पर जवाब भी दिए। साझा किया छोटा सा वीडियोदिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इंटरव्यू से जुड़ा एक छोटा सा अंश साझा किया है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है कि यह हफ्ता कितना अच्छा रहेगा। क्रिकेट के सुपरस्टार से पिता बनने तक, उनसे जिंदगी, लीडरशिप और प्यार को लेकर बात की। ये कुछ सेकंड का ही वीडियो है। जिसमें पूरे इंटरव्यू का कुछ झलकियां है। ये पूरा इंटरव्यू नहीं है। विराट-अनुष्का के रिश्ते पर सवालकार्तिक ने इंटरव्यू का जो एक छोटा सा हिस्सा शेयर किया है इसमें उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा से हुई अपनी पहली मुलाकात से जुड़ी कहानी भी सुनाई है। कोहली ने कहा कि शुरूआत में मैं अनुष्का के साथ मजाक करता था। अनुष्का ने कहा कि यह पहली बार हुआ, जब मैंने किसी को उन चीजों के बारे में मजाक करते देखा, जो मैंने अपने बचपन में देखा या सुना करते थे। यही हमारे रिश्ते के बीच का कनेक्शन था। जीत-जीत होती है कहीं पर भी होकोहली ने इसका बेहतरीन जवाब दिया। कोहली ने कहा कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हर दिन आपको निरंतर जुनून और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करना पड़ता है। साथ ही खुद को यह फील करना होता है कि मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और मैं ऐसी परिस्थितियों में खेलना चाहता हूं। कोहली ने कहा कि इस तरह के वर्कलोड और दिमागी तौर पर आपको हमेशा तैयार रहना होता है।इंटरव्यू के दौरान कोहली ने कार्तिक से यह भी कहा कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतना दुनिया में कहीं भी टेस्ट सीरीज जीतने के बराबर है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि यहां सीरीज जीतना और कहीं दूसरी जगह में जीतने में कोई फर्क है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lEaSoX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support