Tuesday, August 3, 2021

IND v ENG: इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए सूर्यकुमार यादव, क्या मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका?

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड में विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी के साथ जुड़ने के लिए मंगलवार को इंग्लैंड रवाना हो गए। भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड (India vs England Test) के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच बुधवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले सूर्यकुमार ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ' अगला पड़ाव इंग्लैंड।' ओपनर शुभमन गिल (Shubam Gill), ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और अवेश खान के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार और युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को इंग्लैंड से बुलावा आया था। सूर्यकुमार और पृथ्वी श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। आइसोलेशन में थे सूर्यकुमार और पृथ्वी साव बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार और पृथ्वी (Prithvi Shaw) का इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट से पहले खेलना मुश्किल लग रहा है। श्रीलंका में 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच से पहले ऑलराउंड क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya Corona) कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद सूर्यकुमार और पृथ्वी को भी आइसोलेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा क्योंकि ये खिलाड़ी क्रुणाल के क्लॉज कॉन्टैक्ट में थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है। सोमवार को ओपनर मयंक अग्रवाल भी चोटिल हो गए। मयंक को प्रैक्टिस के दौरान पेसर मोहम्मद सिराज का बाउंसर उनके हेल्मेट के पीछे वाले हिस्से पर लगा था जिसके बाद मयंक नीचे बैठ गए थे। हालांकि चोट कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3A6k616
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support