Saturday, August 14, 2021

मैदान पर लौटा टीम इंडिया का शेर, IPL में दोबारा सुनाई देगी दहाड़

नई दिल्लीभारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 19 सितंबर से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के मैचों के लिए अभ्यास करने के लिए शनिवार को दुबई पहुंचे। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2020 सत्र में इस लीग के फाइनल में पहुंची थी। वह चोटिल होने के बाद पांच महीने का रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद खेल में वापसी कर रहे हैं। कंधे की हुई थी सर्जरीइस साल मार्च में पुणे में एकदिवसीय मैच के दौरान मैदान पर चोटिल होने के बाद आठ अप्रैल को उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जी हां, श्रेयस पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं और आइसोलेशन से जुड़े सभी प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद ट्रेनिंग शुरू करेंगे। दिल्ली की टीम इस महीने के अंत तक दुबई जाएगी, लेकिन श्रेयस ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं। वह टीम के साथ शिविर शुरू होने से पहले पूरी तरह से लय और फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।’ बचपन के कोच करेंगे मददअय्यर अपने बचपन के कोच प्रवीण आमरे के साथ वहां गए है जो अभ्यास में उनकी मदद करेंगे। वह दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाली कोच भी है। सूत्र ने कहा, ‘श्रेयस की मदद करने के लिए प्रवीण भी उनके साथ गए है और जब टीम और नेट गेंदबाज उपलब्ध नहीं हैं तब तक वह उनकी मदद करेंगे। बीसीसीआई के नियमों के तहत कोई बाहरी नेट गेंदबाज अभ्यास में भाग नहीं ले सकता, ऐसे में उम्मीद है कि प्रवीण थ्रोडाउन के जरिए श्रेयस की मदद करेंगे।’ क्या दोबारा मिलेगी DC की कमान? इस सप्ताह की शुरुआत में हमने बताया था कि सीमित ओवरों की भारतीय टीम के नियमित सदस्य को बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक एक सप्ताह की जांच के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से फिटनेस प्रमाणपत्र मिला गया है। अय्यर की कप्तानी में पिछले सत्र में टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऐसी संभावना है कि इस साल की शुरुआत में पहले चरण के दौरान टीम की बागडोर संभालने वाले ऋषभ पंत अपनी भूमिका में बने रहेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yMGEDD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support