लंदनभारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरे टेस्ट के दौरान एक बड़ा ही हास्यास्पद घटना घटी। इंग्लिश पारी के 74वें ओवर के दौरान एक अंग्रेज क्रिकेट फैन भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे बाहर बाहर जाने को कहा तो उसने जर्सी पर लगे बीसीसीआई के लोगों पर इशारा करते हुए बताने लगा कि वह टीम का हिस्सा है। इसे देख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। जर्सी नंबर-69 पहने इस फैन का नाम जारवो बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब फैन को सुरक्षाकर्मी बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो वह उनसे भिड़ गया था और खुद को भारतीय क्रिकेटरों में से एक बताने की कोशिश कर रहा था। कुछ समय के लिए मैच का रोकना भी पड़ा। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर भी मौज लेते नजर आए। दूसरी ओर कॉमेंटेटर्स की भी हंसी नहीं रुक रही थी। दर्शक हैरान थे कि आखिर हो क्या रहा है। जब सुरक्षाकर्मी फैन को बाहर ले जा रहे थे तो मोहम्मद सिराज ताली पीटकर जोर से हंसते दिखाई दिए। उनकी हंसी ही नहीं रुक रही थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पहली पारी में केएल राहुल के शतक के दम पर 364 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जेम्स एंडरसन ने 62 रन देकर 31वीं बार टेस्ट मेंं 5 विकेट झटके थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AMVz1r






0 comments:
Post a Comment