शारजाह टी-20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10 मैचों की मेजबानी की तैयारी कर रहे ने बड़े स्तर पर उन्नयन (सुविधाओं में सुधार) की घोषणा की है। आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सत्र का आयोजन भारत में ही हो रहा था लेकिन लीग के बायो-बबल में कोविड-19 के मामले मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद बचे हुए मैचों को यूएई के दुबई, अबुधाबी और शारजाह स्टेडियम में कराने का फैसला किया। फिर से नए तरीके से तैयार किए जा रहे विकेट ब्लॉक में अब केंद्र में छह पिचें होंगी। उन्होंने बताया, ‘यहां एक नई अभ्यास सुविधा का निर्माण हो रहा है जिसमें चार टर्फ विकेट और चार एस्ट्रो-टर्फ विकेट है। इससे एक ही बार में कई टीमें अभ्यास कर सकेंगी। ये सुविधाएं आईपीएल के लिए समय तक तैयार हो जाएंगी।' इस स्टेडियम में आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मैच 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। स्टेडियम लीग चरण के बाद क्वालीफायर दो (11 अक्टूबर) और एलिमिनेटर (13 अक्टूबर) मैचों की भी मेजबानी करेगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3g1eZra






0 comments:
Post a Comment