दुबईपंजाब को मंगलवार की रात आईपीएल के एक मुकाबले में आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन चाहिए थे। मगर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा को आउट कर मैच पलट दिया। इस ओवर में केवल एक रन देकर अपनी टीम को 21 साल के युवा पेसर ने रोमांचक जीत दिलाई। मैच के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच कुंबले काफी निराश नजर आए। अनिल कुंबले ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का करीबी अंतर से मैच गंवाना आईपीएल का एक चलन बन गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन की हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है। हमने स्पष्ट संदेश दिया था कि मैच 19 ओवर में जीतना है और इस रवैये के साथ ही खेलना चाहिए था। दुर्भाग्य से हम इसे आखिर तक खींचकर ले गए और अंतिम दो गेंदों पर जब नया बल्लेबाज सामने हो तो यह लॉटरी की तरह बन जाता है।’ अपने जमाने के इस दिग्गज लेग स्पिनर ने हालांकि त्यागी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘लेकिन त्यागी ने जिस तरह से अंतिम ओवर किया, श्रेय उन्हें जाता है। यह स्वाभाविक था कि वह ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करेंगे, लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने सही विकल्प नहीं अपनाया। हमें अभी पांच मैच खेलने हैं लेकिन हमें इस हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। इसे पचा पाना हालांकि मुश्किल है।’ कुंबले जानते हैं कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना वास्तव में कठिन काम होगा क्योंकि नौ मैचों में छठी हार का मतलब है कि उनकी टीम, जो वर्तमान में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। अब उन्हें प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने सभी गेम जीतने होंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hXOGDv






0 comments:
Post a Comment