दुबई IPL में एक बार फिर कोरोना घुस गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज होने वाले मुकाबले में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से कुछ घंटे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के टी. नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नटराजन को पूरी टीम से अलग रखा गया है। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। हालांकि IPL की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज का मैच होगा। मेडिकल टीम ने कुल छह खिलाड़ियों की पहचान की है जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इनके नाम हैं- 1. विजय शंकर- खिलाड़ी 2. विजय कुमार- टीम मैनेजर 3. श्याम सुंदर जे - फिजियोथेरेपिस्ट 4. अंजना वी. - डॉक्टर 5. तुषार केदार - लॉजिस्टिक्स मैनेजर 6. पी. गणेशन - नेट बोलर बाकी खिलाड़ियों और अन्य का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। IPL के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि आज शाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच पूर्व समय पर होगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zy6mLE






0 comments:
Post a Comment