Thursday, September 23, 2021

पाकिस्तान को सीरीज का न्योता देने का विचार कर रहा है अफगानिस्तान

लाहौर के नए चेयरमैन अजीजुल्लाह फजली ने इस सप्ताह पाकिस्तान को वनडे सीरीज खेलने का न्योता देन पर विचार कर रहा है। अफगानिस्तान सीमित ओवरों की एक अच्छी टीम है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2019 की लीग स्टेज में एक बेहद करीबी मुकाबला हुआ था। इसमें पाकिस्तान की टीम तीन विकेट से जीती थी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को इस साल सितंबर में श्रीलंका में वनडे सीरीज में भाग लेना था। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड सुपर लीग सीरीज के तहत होनी थी। हालांकि श्रीलंका में कोविड के बढ़ते मामलों के चलते यह सीरीज रद्द हो गई। अजीजुल्लाह ने कहा, 'मैंने के नए चेयरमैन रमीज राजा के साथ मुलाकात की और पाकिस्तान को वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेलने का न्योता दिया। यह वही सीरीज है जो हमने सितंबर में श्रीलंका में खेलनी थी।' समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अजीजुल्लाह ने कहा, 'मैं 25 सितंबर को पाकिस्तान जा रहा हूं। इसके बाद मैं भारत, बांग्लादेश और यूएई जाकर उनके क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से मिलूंगा। हम अफगानिस्तान में सुधार करना चाहता हूं जो अन्य देशों के सहयोग से ही आएगा।' पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी 2021 में 29 अक्टूबर को मुकाबला होगा। दोनों पड़ोसी देश राउंड ऑफ 12 के ग्रुप 2 में हैं। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में हार नहीं मिली है। वह टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना रेकॉर्ड कायम रखना चाहेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39uet1m
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support