दुबईसनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया है और यह खिलाड़ी अपने परिवार के साथ रहने के लिये संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल बायो-बबल छोड़ देगा। आईपीएल फ्रैंचाइजी ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी और क्रिकेटर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘सनराइजर्स हैदराबाद परिवार शेरफाने रदरफोर्ड के पिता के निधन पर उन्हें और उनके परिवार को संवेदना व्यक्त करता है। शेरफाने इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ होने के लिये आईपीएल बायो-बबल को छोड़ देंगे।’ उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हेदराबाद 8 मैचों में 7 हार के बाद पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट के दूसरे हाफ से पहले ही हटने का ऐलान कर दिया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2XRzlgR






0 comments:
Post a Comment