Sunday, September 5, 2021

भारत है मजबूत लेकिन कप्तान विराट कोहली नहीं करेंगे रिलैक्स होने की चूक

लंदन भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट की चौथी पारी में 368 रन का लक्ष्य दिया है। ओवल की विकेट बल्लेबाजी के लिए अब भी अच्छी है और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों- रोरी बर्न्स और हसीब हमीद- ने इसका सबूत भी दिया जब चौथे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 77 रन बन चुके थे। इंग्लैंड अभी टारगेट से 291 रन और दूर है। और पांचवें दिन यह स्कोर हासिल करना आसान नहीं होगा। इसके लिए इंग्लैंड को 3 रन प्रति ओवर से अधिक से रन बनाने होंगे। जो एक चुनौतीपूर्ण काम है। भारतीय टीम का पलड़ा हालांकि भारी है लेकिन फिर भी कप्तान विराट कोहली रिलैक्स तो नहीं होंगे। ओवल के मैदान पर मैचों बड़े लक्ष्यों का पीछा करते हुए भले ही बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली हो लेकिन बड़े स्कोर जरूर बने हैं। तो, पलड़ा भले ही भारत का भारी हो लेकिन निश्चिंत हो जाना भारत के लिए खतरनाक हो सकता है। भारत की बढ़त जैसे ही 276 के पार गई तो जाने-माने क्रिकेट विशेषज्ञ ने ट्वीट कर एक रोचक आंकड़ा पेश किया। उन्होंने लिखा कि भारत के खिलाफ चौथी पारी सिर्फ एक बार 276 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया गया है। 1977/78 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में 342/8 का स्कोर बनाया था। ओवल पर चौथी पारी में कामयाबी से हासिल किया गया लक्ष्य
हाईऐस्ट स्कोर लक्ष्य टीम बनाम साल
263-9 263 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1902
255-2 253 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 1963
242-5 242 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1972
226-2 225 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 1988
205-2 204 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 1994
तो, क्या यह आंकड़ा भारतको खुशी दिलाने के लिए काफी है। हालांकि अगर दूसरे लिहाज से देखें तो इस मैदान पर चौथी पारी में काफी बड़े स्कोर भी बने हैं। 1979 का वह टेस्ट मैच इसमें खास तौर पर काबिले-जिक्र है जब भारत के सामने 438 रन का लक्ष्य था और सुनील गावसकर के दोहरे शतक की मदद से टीम जीत के काफी करीब पहुंच गई थी। मैच जब खत्म हुआ तो भारत का स्कोर 8 विकेट पर 429 रन था। इसके अलावा 1947 में साउथ अफ्रीका ने 451 के टारगेट के जवाब में 7 विकेट पर 423 रन बनाए थे। ओवल पर चौथी पारी में सर्वाधिक स्कोर
हाईऐस्ट स्कोर टीम बनाम वर्ष लक्ष्य नतीजा
429-8 भारत इंग्लैंड 1979 438 ड्रॉ
423-7 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1947 451 ड्रॉ
369-9 इंग्लैंड भारत 2007 500 ड्रॉ
348-10 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 2009 546 197 रन से जीता इंग्लैंड
345-10 भारत इंग्लैंड 2018 464 118 रन से जीता इंग्लैंड
हालांकि कामयाबी से सबसे बड़े लक्ष्य को देखें तो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 रन बनाकर जीत हासिल की थी। लेकिन इस जीत को 119 साल बीत गए हैं। यानी यह जीत 1902 में हासिल की गई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zUJIOU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support